दूल्हे को यूं चकमा देकर भागी दुल्हन, फिर सोशल मीडिया पर नए पति के साथ डाली तस्वीरें

जोधपुर। शादी के बाद यह पहला करवा चौथ था। पति खासा उत्साहित था। उसकी लंबी उम्र की कामना के लिए पत्नी ने व्रत रखा था, मगर रात को चांद देखकर व्रत खोलने से पहले ही पति के सारे अरमान धरे रह गए। दुल्हन धोखेबाज और लुटेरी निकली। व्रत पति के लिए रखा और पानी पूर्व प्रेमी व पति के हाथों पीया।

दूल्हा जोधपुर का और दुल्हन पाली की

दूल्हा जोधपुर का और दुल्हन पाली की

शादी के नाम पर हाई वॉल्टेज यह ड्रामा राजस्थान के जोधपुर का है। जोधपुर के विक्रमादित्य नगर इलाके में रहने वाले विजय की शादी 17 अप्रैल 2019 को ललिता निवासी लपोर जिला पाली के साथ हुआ। आरोप है कि विजय व ललिता की शादी कराने के लिए दुल्हन के परिजनों ने विजय के परिजनों से करीब डेढ़ लाख रुपए नकद लिए और शादी का खर्चा भी लिया।

 कुछ माह बाद बनाई भागने की योजना

कुछ माह बाद बनाई भागने की योजना

विजय ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शादी में उसके परिजनों ने दुल्हन के लिए 30 तोला सोने और चांदी के जेवरात भी बनवाए थे। शादी के कुछ माह तक तो दुल्हन उसके साथ रही। इसके बाद उसने भागने की योजना बना ली, जिसकी विजय और उसके परिवार वालों को भनक तक नहीं लगने दी।

जेवरात गायब करने का आरोप

जेवरात गायब करने का आरोप

विजय का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व ललिता सोने-चांदी के जेवरात लेकर ससुराल से पीहर गई थी। जब वापस लौटी तो वह जेवरात लेकर नहीं आई । पति परिवार के लोगों ने पूछा तो उसने बहाना बना लिया। कहा कि उसके परिवार में कोई शादी समारोह है ऐसे में वह जेवरात लेकर नहीं आई है। जब दुबारा जाएगी तो वह पूरे जेवरात लेकर आ जाएगी।

करवा चौथ को ससुराल से भागी

करवा चौथ को ससुराल से भागी

हद तो तब हो गई जब करवा चौथ के दिन घर में सभी तैयारियां चल रही थीं। ललिता ने भी मेहंदी लगाकर पति को बाजार से मिठाई और अन्य सामान लाने के लिए भेजा। जैसे ही पति से सामान लेने के लिए निकला पीछे से वह मौका देख कर फरार हो गई। विजय व उसके परिवार ने ललिता की काफी तलाश की, मगर कोई पता नहीं चला।

सोशल मीडिया से लगी जानकारी

सोशल मीडिया से लगी जानकारी

विजय ने पुलिस थाने में ललिता की गुमशुदगी दर्ज करवाई इसके बाद विजय व उसके परिवार का दावा है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ललिता की उसके प्रेमी व पूर्व पति के साथ तस्वीरें देखी, जिनमें वह उसको अपना पति बता रही थी। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि उन्होंने मामले की पूरी जांच की तो सामने आया कि ललिता पहले भी दो बार शादी कर चुकी है।

 पीड़ित के वकील के आरोप

पीड़ित के वकील के आरोप

पीड़ित विजय के वकील सूर्य प्रकाश का कहना है कि ललिता अपने पहले पति के साथ भाग गई। पीड़ित परिवार ने पांच लाख रुपए का लोन लेकर शादी की थी, मगर कुछ माह बाद उसने अपने पूर्व पति व प्रेमी के साथ भागी है। वह शादी के नाम पर लोगों को लूटने वाली गैंग का हिस्सा है। मामले की जांच उसकी सारी पोल खुल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+