Republic Day 2024: BSF की कैमल टुकड़ी के ऊंट दिल्‍ली में परेड करते दिखेंगे, पहले करेंगे करणी माता की आरती

BSF Camel in Republic Day 2024 parade: दिल्‍ली के कर्तव्‍य पथ पर 26 जनवरी 2024 की सुबह शानदार परेड होगी, जिसमें राजस्‍थान से ऊंटों की छलक देखने को मिलेगी।

दरअसल, हर साल की तरह दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस परेड में राजस्‍थान में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कैमल कंटिजेंट भी हिस्‍सा ले रही है। इस बार 26 जनवरी की परेड में बीएसएफ के ऊंटों की इस टुकड़ी में 21 महिला जवान भी हिस्‍सा ले रही हैं।

BSF in Republic Day 2024 parade

यह भी पढ़ें- Prashakha Mathur: राजस्‍थान कैडर में कौन है ये महिला IPS प्रशाखा माथुर, जिसे मिलेगा राष्‍ट्रपति पुलिस पदक

दिल्‍ली परेड में रंग-रंगीले और शौर्य से लबरेट ऊंट व जवानों का उत्‍साह देखते बनता है। बीएसएफ की कैमल टुकड़ी के जवान सुबह तीन बजे उठकर ऊंटों के सेवती, गादी व मोरा आदि बांधकर उनको तैयार करेंगे। ऊंटों के पांव में घुंघरू, नेवरी व गोरबंध बांधा जाएगा।

खबर है कि दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने से पहले सजे-धजे ऊंट करणी माता की आरती में शामिल होंगे। इसके बाद विजय चौक होते हुए सुरक्षा जांच के बाद कर्तव्‍यपथ के लिए एंट्री लेंगे।

यह भी पढ़ें- Republic Day Parade 2024: परेड में पहली बार पति-पत्नी लेंगे हिस्सा, जानिए कौन हैं ये 'पावर' कपल?

गणतंत्र दिवस परेड 2024 में पिछले साल की तुलना में 9 महिला जवान अधिक हैं। जोधपुर के उप कमांडेंट मनोहर सिंह खींची कैमल कंटीजेंट को लीड करेंगे। खींची अपने जिस ऊंट पर सवार होंगे, उसका नाम चेतक है।

कैमल कंटीजेंट में शामिल बीएसएफ की 21 महिला जवान देश के दस अलग-अलग राज्‍यों से हैं। इनको कैमल राइडिंग और हैंडलिंग की ट्रेनिंग राजथ्‍सान के जोधपुर में दी गई है। केरल से आने वाली महिला जवान तो ऐसी हैं, जिन्‍होंने जीवन में पहले कभी ऊंट देखा तक नहीं था।

कैमल कंटीजेंट में कुल 27 महिला जवानों को ट्रेनिंग दी गई है। इनमें से 21 महिला जवानों को ही गणतंत्र दिवस परेड 2024 में शामिल किया जाएगा जबकि 6 महिला जवानों को रिजर्व में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+