Republic Day Parade 2024: परेड में पहली बार पति-पत्नी लेंगे हिस्सा, जानिए कौन हैं ये 'पावर' कपल?
Republic Day 2024 Parade: 26 जनवरी को पूरा देश इस बार 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि होंगे। इसी के साथ कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार पति-पत्नी भी हिस्सा लेंगे।
गणतंत्र दिवस पर पहली बार एक कपल परेड का हिस्सा बनेंगे। हालांकि दोनों पति-पत्नी अलग-अलग सेना का हिस्सा से हैं, लेकिन कर्तव्य पथ पर मार्च करते दिखेंगे। ऐसे में जानिए कौन हैं यह पावर कपल, जो 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर अपना दम दिखाएंगे।

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार हिस्सा लेने वाले पति-पत्नी इंडियन आर्मी के मेजर सरबजीत सिंह और इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडर चुनौती शर्मा है। जो इस बार परेड में शामिल होंगे।
जानें क्या बोले मेजर सरबजीत सिंह?
भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट के मेजर सरबजीत सिंह और उनकी पत्नी भारतीय तटरक्षक बल की सहायक कमांडेंट चुनौती शर्मा दोनों इस साल गणतंत्र दिवस परेड में मार्च कर रहे हैं। बता दें कि चुनौती शर्मा पहले एनसीसी के हिस्से के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च कर चुकी हैं।
परेड में शामिल होने पर मेजर सरबजीत सिंह ने कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत गर्व का क्षण है कि मेरे परिवार से कोई पहली बार कर्तव्य पथ पर आया है। यह एक सपना सच होने जैसा है। मेरी पत्नी असिस्टेंट कमांडेंट चुनौती शर्मा भारतीय तटरक्षक दल का नेतृत्व कर रही हैं।
मेजर ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह पहली बार हो रहा है कि पति और पत्नी दोनों कर्तव्य पथ पर किसी दल की कमान संभाल रहे हैं और उसका नेतृत्व कर रहे हैं। हम ऐसा करके बहुत खुश हैं।
जानिए कौन हैं मेजर सरबजीत सिंह?
राजस्थान के मेवाड़ अंचल से आने वाले मेजर सरबजीत सिंह उदयपुर के रहने वाले हैं। वो 24 बटालियन सिख रेजिमेंट का हिस्सा हैं। चीन सीमा पर तैनात मेजर सरबजीत सिंह को उनकी वीरता एवं बहादुरी के लिए 15 जनवरी 2023 को भारतीय सेना दिवस पर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
2019 में भारतीय सेना का बने हिस्सा
बता दें कि यह सम्मान भारतीय सेना मे वीरता व कर्तव्य के प्रति समर्पण के व्यक्तिगत कृत्यों के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की ओर से प्रदान किया जाता है। मेजर सरबजीत सिंह के पिताजी वीरेन्द्र सिंह अरोड़ा उदयपुर के सेक्टर 14 के निवासी है। बचपन से ही सरबजीत की भारतीय सेना में जाने की इच्छा थी। 2019 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से ट्रेनिंग हासिल करके वे भारतीय सेना का हिस्सा बने थे।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications