Prashakha Mathur: राजस्थान कैडर में कौन है ये महिला IPS प्रशाखा माथुर, जिसे मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक
Dr. Prashakha Mathur IPS: गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के मौके पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान किए जाएंगे।
President Police Medal 2024: राष्ट्रीय पुलिस पदक 2024 के लिए राजस्थान पुलिस के चार अफसरों का भी चयन हुआ है। इनमें अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस पुनर्गठन डॉ.प्रशाखा माथुर, हैड कांस्टेबल बृजेश कुमार निगम, रिटायर पुलिस निरीक्षक सीआईडी भीमसेन शर्मा व रिटायर उप निरीक्षक पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भरतपुर प्रेमसिंह का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर 1132 कर्मियों को वीरता-सेवा पदक, जानिए किस विभाग को मिले कितने पुरस्कार?
इस बार गणतंत्र दिवस का राज्य स्त्रीय समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। समारोह में राजस्थान पुलिस के इन चारों पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित भी किया जाएगा।
बात अगर आईपीएस डॉ. प्रशाखा माथुर की करें तो ये मूलरूप से अजमेर की रहने वाली हैं। 27 नवंबर 1969 को जन्मी डॉ. प्रशाखा माथुर राजस्थान कैडर में साल 1995 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।
वर्तमान में आईपीएस प्रशाखा माथुर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस पुनर्गठन पद पर कार्यरत है। इससे पहले अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, राज्य मानवाधिकार आयोग, जयपुर पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं।
राजस्थान पुलिस में आईपीएस अधिकारी डॉ. प्रशाखा माथुर अपनी कठोर और समर्पित सेवा के लिए जानी जाती हैं।
उल्लेखनीय है कि साल 1997 में ट्रेनिंग के बाद राजस्थान पुलिस में सर्विस शुरू करने वालीं डॉ. प्रशाखा माथुर सबसे पहले अलवर में एएसपी बनीं। इसके बाद महिला थाना जयपुर में एएसपी और अजमेर जीआरपी, जोधपुर सीआईडी एसएसबी, जोधपुर ग्रामीण, बांसवाड़ा और पाली में एसपी पद पर सेवाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications