VIDEO : 5 बहनों ने ग्रेजुएशन पास की तो 5वीं तक पढ़े भाइयों ने लाठियों से पीटा, 4 दिन पहले बंधवाई थी राखी
जोधपुर, 28 अगस्त। राजस्थान के जोधपुर जिले से हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चचेरे भाइयों ने पांच बहनों पर लाठियां बरसाई हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video

पांचों बहनें स्नातक पास कर चुकी हैं जबकि भाई महज पांचवीं कक्षा तक पढ़े हैं। यही बात उनका नागवार गुजरी और मारपीट के दौरान भी वे कहते रहे कि हम पांचवीं तक पढ़े-लिखे, तुमने ग्रेजुएशन कैसे पास कर ली?

जोधपुर की विश्नोई डूढियो की ढाणी का मामला
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार पूरा मामला जोधपुर जिले के विश्नोई डूढियो की ढाणी का है। यहां की 25 साल की सीमा बुरडक, 23 साल की मूमल, 21 साल की नैनी, 19 साल की सुमित्रा और 18 साल की अनिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सभी बहनों ने कॉलेज तक की पढ़ाई कर ली। इसलिए उनके चाचा और ताऊ के बेटे उनसे नाराज हैं।

कुड़ी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
चार दिन पहले राखी बंधवाने वाले भाइयों ने गुरुवार को मारपीट की तो उनके खिलाफ जोधपुर के कुड़ी पुलिस थाने में पहुंची। आरोप है कि यहां पर उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो वे जोधपुर के पुलिस उपायुक्त के पास पहुंच गई।

पांचों बहनों को कमरे में बंद किया
पुलिस उपायुक्त से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली बहनों ने आरोप लगाया कि मारपीट के अलावा पांचों बहनों को घर के एक कमरे में बंद कर दिया गया। उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। सूचना पाकर कुड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और उनके कमरे से बाहर निकाला।

पिता किसान व भाई ट्रक चालक
पीड़िताओं ने बताया कि उनके पिता खेती करते हैं। भाई ट्रक चालक है। मारपीट के समय दोनों ही घर पर नहीं थे। सीमा व उसकी बहन शिक्षिका, एक बहन आईएएस व दूसरी राजस्थान पुलिस में एसआई बनना चाहती है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।

दूसरे पक्ष को भी थाने बुलाया
कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि डूडियों की ढाणी निवासी परिवार के दो पक्षों में गुरुवार को विवाद हो गया था। चचेरे भाइयों व दूसरे पक्ष की पांच बहनों के बीच नोंक-झोंक हो गई। चचेरे भाइयों ने बहनों से पिटाई कर डाली। इस सबंध में बहनें थाने पहुंची। एएसआई ने शिकायत लेकर दूसरे पक्ष को भी थाने बुलाया।

वजह डम्पर के कांच तोड़ना सामने आया
उधर, बीच युवतियों को अंदेशा हो गया कि पुलिस चचेरे भाइयों का पक्ष ले रही है। वो डीसीपी कार्यालय जा पहुंची और भाइयों के खिलाफ परिवाद सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। युवती ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी। पुलिस ने डूडियों की ढाणी निवासी पूनाराम, उसके पुत्र रमेश, भागीरथ, सांवलराम व दौलाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मारपीट की शुरुआती वजह डम्पर के कांच तोड़ना सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications