शादी से पहले भाई ने बहन को 51 किलो चांदी से तोला, अब नेक काम में खर्च करेंगे 31 लाख रुपए

जोधपुर, 12 दिसम्बर। राजस्थान के जोधपुर जिले के फलौदी से अनूठ खबर है। यहां पर एक भाई ने अपनी बहन को उसकी शादी से पहले 51 किलोग्राम चांदी से तोला है। अब यह चांदी किसी नेक काम में खर्च की जाएगी।

jodhpur news

दरअसल, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी की छोटी बहन आकांक्षा चौधरी की 23 जनवरी को शादी है। यहां शादी की परम्पराओं में तुलादान भी शामिल है।

बीते शुक्रवार को आकांक्षा चौधरी के वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सबसे पहले तुलादान कार्यक्रम हुआ, जिसमें आकांक्षा को बड़े तराजू के पलड़े पर बैठाया गया और फिर उसके वजन के बराबर चांदी रखी गई।

आकांक्षा का वजन 51 किलोग्राम था। ऐसे में तुलादान में 51 किलोग्राम चांदी दी गई, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत 61 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 31 लाख से ज्यादा होती है। चांदी वाली यह राशि आस-पास के इलाके की 1008 अन्य कन्याओं की शादी करवाने में खर्च की जाएगी।

मीडिया से बातचीत में आकांक्षा के पिता एडवोकेट दिनेश चौधरी ने बताया कि तीन भाई बहनों में अभिषेक चौधरी सबसे बड़े हैं। उनसे छोटी आकांक्षा व सबसे छोटा करण है। अभिषेक चौधरी द्वारा चांदी से बहन का तुलादान और 1008 कन्याओं के विवाह के संकल्प की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+