दोस्त की बाइक पर बैठकर कोर्ट परिसर से फरार हुआ आरोपी, देखती रह गई पुलिस, देखें भागते हुए का वीडियो

जोधपुर। राजस्थान ​के जोधपुर कोर्ट परिसर से एक शातिर चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में अफरा तफरी मच गई। शहरभर में नाकेबंदी कराई गई, मगर आरोपी का पता नहीं चल पाया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

accused escaped from Jodhpur police custody

दरअसल, बाड़मेर के भोजासर तहसील के ताऊ की ढाणी में रहने वाले बाइस वर्षीय कोसलाराम पुत्र खेराजराम को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस चोरी के एक मामले में जैतारण जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाई थी। पूछताछ पूरी हो जाने के बाद इसे कोर्ट ने जेल भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाने के लिए आरोपी को महानगर मजिस्ट्रेट संख्या आठ के समक्ष पेश किया था।

इस दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर पहले से ही खड़ी अपने दोस्त की मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग के हाथ-पैर फूल गए। थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है। जल्द ही आरोपी व उसके भागने में मदद करने वाले को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+