अमेरिका से NRI जोधपुर भेज रहे 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेटे की सगाई में मिले लिफाफों की राशि भी खर्च की

जोधपुर, 6 मई। राजस्थान कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में है। हजारों लोग ​कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग दम भी तोड़ चुके हैं। अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची हुई। इस मुश्किल घड़ी में कई देश भारत की मदद कर रहे हैं। ऐसे में अपनों की सुध लेने में प्रवासी भारतीय भी पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में एनआरआई प्रेम भंडारी समेत कई प्रवासियों का नाम भी शामिल हो गया है। ये सभी प्रवासी अमेरिका से राजस्थान को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेज रहे हैं।

Recommended Video

    अमेरिका से NRI जोधपुर भेज रहे 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
    150 oxygen concentrators sending NRIs from US to Jodhpur

    जानकारी के अनुसार जयपुर फुट यूएस के चेयरमैन प्रेम भंडारी के बेटे सिद्धार्थ भंडारी की सगाई थी। सिद्धार्थ की सगाई में आए लिफाफों की राशि और खुद अपनी तरफ से राशि जोड़कर प्रेम भंडारी ने जोधपुर के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजने की घोषणा की।

    भंडारी की घोषणा के बाद तो समारोह का माहौल बदल गया। राजस्थान फाउंडेशन यूएसए के अध्यक्ष केके मेहता ने भी 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने की घोषणा की तो राजस्थान फाउंडेशन यूएस चेप्टर के धीरज श्रीवास्तव ने भ मेहता की सराहना की। वहां मौजूद निखिल मेहता व उनके नाना कनकराज गोलिया ने भी 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की घोषणा की।

    जोधपुर के लिए ओपी चौधरी ने भी 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की राशि देने की हामी भरी। देखते ही देखते समारोह में 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अमेरिका से जोधपुर भेजने की घोषणा की गई। समारोह में यूएन में भारतीय राजदूत टीएस त्रिमूर्ति, काउंसलिंग जनरल आफ इंडिया राजीव जैसवाल, डिप्टी काउंसलर शत्रुघ्न सिंहा आदि ने जोधपुर के प्रवासियों ने इस पहल की सराहना की।

    बता दें कि जोधपुर के लिए तत्काल व अच्छे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जुटाने के लिए भंडारी ने भारतीय दूतावास से मदद मांगी। रूस की एक कंपनी से इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए करार किया गया। साथ ही 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत के लिए रवाना भी कर दिए गए हैं। प्रक्रिया को आसान बनाने में विदेश सचिव, संयुक्त सचिव, उज्बेकिस्तान में राजदूत मनीष प्रभात और अदिति वलुंज ने मदद की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+