IAF Fighter Jet Crash: भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, अंबाला एयरबेस से भरी थी उड़ान
IAF Fighter Jet Crash: भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान आज हरियाणा के पंचकुला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार एयरफोर्स का ये विमान प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी।
भारतीय वायुसेना के अधिकारी के बयान के अनुसार पायलट विमान से बाहर निकल गया। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

वायुसेना के अनुसार, पायलट को सिस्टम में खराबी का सामना करना पड़ा और उसने विमान में से सुरक्षित रूप से बाहर निकलने से पहले उसे आबादी वाले इलाके से दूर ले गया। वायुसेना ने कहा,"पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने के लिए पहले उसे जमीन पर किसी भी आबादी वाले इलाके से दूर ले गया।
दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं।" वायुसेना के प्रवक्ता ने कहा कि पायलट को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।
एएनआई के अनुसार, विमान ने प्रशिक्षण उड़ान पर अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पिछले ही महीने, मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास एक ट्विन-सीटर मिराज 2000 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जब वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना से पहले दोनों पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए थे।
नवंबर 2024 में, एक मिग-29 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी के कारण नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान उत्तर प्रदेश के आगरा के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय पायलट ने खुद को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया। विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह दुर्घटना घटी।
ये भी पढ़ें: Plane Crash: फिलाडेल्फिया में शॉपिंग मॉल के पास प्लेन क्रैश, कई लोगों के हताहत होने की आशंका












Click it and Unblock the Notifications