राहगीर को जमीन के नीचे से आई रोने की आवाज, श्मशान की मिट्टी हटाई तो दंग रह गया वो
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हिल जाएंगे। दरअसल, यहां अज्ञात लोगों ने श्मशान घाट में एक नवजात बच्चे को जिंदा दफना दिया। लेकिन गनीमत रही कि रोने की आवाज सनुकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। बता दें कि यह मामला 8 अगस्त की शाम लगभग 7 बजे का है।

नवजात शिशु को जिंदा दफना दिया था जमीन में
मामला लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चंदलासो डैम के समीप स्थित श्मशान घाट में 8 अगस्त की शाम एक जिंदा नवजात शिशु जमीन में दफन मिला। जमीन में दफन नवजात के मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। बताया जाता है कि एक व्यक्ति शमशान के समीप से गुजर रहा था। उसने इस नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनी। वहां जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए, वहां एक नवजात बच्चा जमीन के भीतर दबा था। उसे सही सलामत मिट्टी से बाहर निकाला। फिलहाल नवजात सुरक्षित है।

पुलिस के भी उड़ गए होश
इसके बाद उसने नवजात को सही सलामत मिट्टी से बाहर निकाला और अपने साथ घर लेकर चला गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं, ग्रामीणों द्वारा जमीन में गड़ा बच्चा मिलने की सूचना पुलिस और बाल संरक्षण विभाग को दी गई। जब इस मामले की जानकारी कुडू थाना पुलिस को हुई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआइ मुरारी कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नवजात के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बाल कल्याण समिति की टीम चंदलासो गांव पहुंची
नवजात के शमशान में बरामद होने के मामले में जांच के लिए बाल कल्याण समिति की टीम चंदलासो गांव पहुंची है। इस टीम में बाल कल्याण समिति के बालकृष्ण सिंह, चाइल्ड लाइन के सुदर्शन साहू समेत सभी चंदलासो गांव पहुंचकर पूरे मामले की गहनता के साथ पड़ताल कर रहे हैं। साथ ही नवजात के माता-पिता के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। टीम में शामिल लोग शमशान से लेकर लोगों के घर तक जाकर नवजात के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications