भांजा ने मामी को प्रेमी देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, कुएं में मिली उसकी लाश तो हुआ ये खुलासा
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा ब्लॉक के बेलबड्डा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाली सीमानपुरी गांव में भाभी और देवर के अवैध संबंध के चलते एक मासूम की हत्या हो गई। दरअसल, 10 वर्षीय मासूम बच्चा अपनी नानी के घर आया हुआ था। इस दौरान उसने अपनी मामी को अपने चचेरे मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद महिला को शक हुआ कि कहीं ये बच्चा अन्य लोगों को इस घटना के बारे में बता न दें।

महिला का जिस युवक से अवैध संबंध था वो और कोई नहीं बल्कि उसके पति का चचेरा भाई था। पोल खुलने के डर से कलयुगी मामी ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम को मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया। दोनों ने मिलकर पहले बच्चे को किसी तरह अपने कमरे में बुलाया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पहले बच्चे का गला दबाया फिर उसकी लाश को कुंए में फेंक दिया।
काफी देर तक जब बच्चा घर में नहीं देखा तो घर वाले परेशान हो गए। उन्होंने बेलबड्डा थाने की पुलिस को बच्चे की गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे आरोपित महिला की बातों पर शक हुआ । फिर पुलिस ने महिला और उसके चचेरे देवर से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
जांच अधिकारी एसडीपीओ कामेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों की तरफ से जुर्म का कबूलनामा ही उनके खिलाफ मजबूत चार्जशीट का आधार बनता है। सिंह के मुताबिक दोनों आरोपितों को जेल भेज जाने की कार्रवाई की जा रही है और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications