कांग्रेस MLA पर बुरी नजर डालने वालों की हालत 'बिना पानी के मछली' जैसी- CM हेमंत सोरेन
नई दिल्ली, 01 अगस्त। कांग्रेस नेता पिछले कुछ दिनों भाजपा पर झारखंड सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के हमारे विधायकों पर नापाक इरादे विफल हो गए हैं। भाजपा का हालत बिना पानी के मछली जैसी है। बिना सत्ता के वो एक पल भी नहीं रह सकते।

एक सवाल के जवाब में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब उनकी हालत बिना पानी के मछली जैसी हो गई है। पिछले कुछ दिनों से झारखंड के विधायकों के ऊपर जो प्रयास हो रहा है उससे कहा जा सकता है कि यह लोग अपने नापाक इरादों में विफल रहे हैं। भाजपा की हालत खराब हो चुकी है। भाजपा नेता बिना सत्ता के एक पल नहीं रह सकते और यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से झारखंड कांग्रेस प्रदेश में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के प्रयास करने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र में पिछले दिनों सियासी हलचल की तुलना अब झारखंड से करने लगी है। यहां कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के मुखिया सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड के विधायकों के ऊपर किए जा रहे प्रयास पूरी तरह विफल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications