देवघर रोपवे हादसाः हेलिकॉप्टर से फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा, एक महिला की हुई मौत

देवघर। झारखंड के देवघर स्थित त्रिकुट रोपवे हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं लोगों का रेस्क्यू करने के लिए बचाव कार्य जारी है। भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने जानकारी दी है कि झारखंड के देवघर जिले में दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में लगे हुए हैं, जहां कई लोग दुर्घटना के कारण रोपवे ट्रॉली में फंस गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक अब भी 12 ट्रॉली में कुल 48 लोग फंसे हुए हैं। ITBP और NDRF के जवान ज्वाइंट ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद निशिकांत दुबे भी त्रिकूट रोपवे पहुंचे और रोपवे मे फंसे लोगों का हाल जाना।

jharkhand

ड्रोन के जरिए लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। रोपवे हादसे में फंसे लोगों को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। राहत के काम में सुबह 5 बजे से ही हेलीकॉप्टर के द्वारा रेकी की जा रही है। देवघर में होते हुए भी झारखंड के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन अब तक त्रिकुट नहीं पहुंचे हैं।

त्रिकुट में हुई इस घटना में केबिन में फंसे कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। ऊपर जाने वाले केबिन में फंसे लोगों को राहत सामग्री नहीं पहुंचाया जा सका है, हालांकि नीचे उतरने वाले केबिन में सभी को राहत सामग्री पहुंचाने की बात कही गई है। लगातार इंडियन एयर फोर्स के जवान चॉपर से रेसक्यू करने का प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+