झारखंड : डांस करने से मना किया तो टीचर ने छात्रों को कमरे में बंद कर पीटा, हालत बिगड़ी

रांची, 30 सितंबर: झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित संत माइकल इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक ने कक्षा 6 के छात्रों को क्लास में बंद कर पिटाई की। 13 घायल छात्रों का सीएचसी चैनपुर में इलाज कराया गया। मामले की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो वह आक्रोशित हो गए और शिक्षक के खिलाफ चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास शिकायत की। साथ ही चैनपुर थाने में भी लिखित आवेदन देते हुए शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Teacher assaults Class 6 students with canes in Jharkhand Gumla

डांस करने के लिए मना करने पर छात्रों को पीटा

एक छात्र ने बताया कि शिक्षक विकास उर्फ श्रील कुजूर ने छात्रों को डांस करने के लिए कहा था, लेकिन बच्चों ने डांस करने से मना कर दिया। इसके बाद दरवाजा बंद करके शिक्षक ने उन्हें बेरहमी से पीटा। इस दौरान बच्चों की पीठ पर आरोपी ने चार लाठियां तोड़ दीं। घायल छात्र ने कहा कि जब इसकी शिकायत उन्होंने हेडमास्टर हेंड्री कुल्लू से की तो उन्होंने भी शिक्षक से कहा कि बच्चें की और पिटाई करो।

शिक्षक की पिटाई से 13 छात्र बुरी तरह घायल

शिक्षक की पिटाई से 13 छात्र बुरी तरह घायल हो गए। इस मामले में घायल छात्र के पिता विजय जयसवाल ने कहा कि बच्चों को स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजते हैं, ना कि जानवर की तरह मार खाने के लिए। आज के समय में जानवर को भी इतनी बेरहमी से नहीं पीटा जाता है, फिर ये लोग मासूम बच्चे हैं। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल के 13 छात्रों के साथ शिक्षक के द्वारा मारपीट की गई है। इस मामले में एक जांच टीम का गठन किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+