साहिबगंजः घर लौट रहे थे 20 लोग तभी पोल से टकराई नाव, लोगों का दावा- चार व्यक्ति हैं लापता

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सोल बंधा गांव के पास बाढ़ के पानी में नाव डूब गई। यह दर्दनाक घटना सोमनार की देर रात की है। स्थानीय लोगों के मताबिक नाव में करीब 20 लोग सवार थे, जिसमें से तीन से चार लोग लापता हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर जिला प्रशासन ने एक 60 वर्षीय व्यक्ति रामाशीष यादव के लापता होने की बात कही है। घटना की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, सदर एसडीओ हेमंत सती घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सीवरेज प्लांट के पास सोल बंधा गांव के लोग नाव से अपने-अपने घर लौच रहे थे।

sahibganj boat overturned in water four people missing

इसी दौरान बाध के पानी में अंधेरे के चलते नाव एक पिलर से टकरा गई। नाव में करीब 20 लोग सवार थे, जो पानी में गिर गए। कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए जबकि कुछ लोग लापता हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि आधिकारिक रुप से एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिल रही है। और लोगों की खोजबीन की जा रही है । हालांकि अभी तक किसी और से किसी नाम का दावा लापता होने वालों में नहीं किया गया है। दरअसल नाव में अलग-अलग मुहल्ले के लोग थे जिसके कारण निश्चित तौर पर लापता होने वाले लोगों की सूचना सामने नहीं आ रही है।

रामगढ़ में बाइक सवार पुलिया से नीचे गिरे

वहीं रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र के भैरवी नदी में बनी पुलिया को पार करने के दौरान दो लोग बाइक समेत नीचे गिर गए। हालांकि मौके पर मौजूद एक गोताखोर ने नदी में कूदकर दोनों की जान बचा ली। पर बाइक नदी की तेज बहाव में बह गई। घटना रविवार शाम की है। बाइक सवार दोनों ने शराब पी रखी थी और इसी अवस्था में पुलिया को पार कर रहे थे। दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+