झारखंडः आधी रात में महिला का सिर लेकर पहुंचा थाने और कहा- हुजूर मैंने अपने बेटे की मौत का बदला...

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज के राधा नगर थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बुजुर्ग शख्स ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया फिर कटे हुए सिर को लेकर हत्यारोपित बुजुर्ग सरेंडर करने के लिए थाने जा पहुंचा। पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपित ने कहा कि हुजूर मैंने अपने बेटे की मौत का बदला ले लिया है। स्टेशन में इतना सुनते ही हर कोई हक्का-बक्का रह गया पिर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

दो दिन पहले बेटे की हुई थी मौत

दो दिन पहले बेटे की हुई थी मौत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव के 25 वर्षीय स्वाधीन टुडू नाम के युवक की बीमारी के चलते दो दिन पहले उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान गांव में किसी ने अपवाह फैला दी कि 60 वर्षीय महिला मतलू चौड़े ने जादू-टोना कर युवक की जान ले ली है। अफवाहों के फेर में पड़कर स्वाधीन के बुजुर्ग पिता सकल टुडू ने बेटे की मौत का बदला लेने की ठान ली।

अंधविश्वास के चलते की हत्या

अंधविश्वास के चलते की हत्या

उसने अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने के बजाए उसके शव को सुरक्षित रख लिया। बीते मंगलवार की रात को उसने तेज धार हथियार से मतलू चौड़े की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद रात करीब 11 बजे वो हाथ में कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा गया। राधा नगर पुलिस स्टेशन में उसे एक कटे सिर के साथ देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसकी सूचना उन्होंने फौरन एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मृतक महिला का सिर कटा शव बरामद किया। पुलिस ने स्वाधीन टुडू के शव को भी अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+