श्रीनगर आतंकियों के साथ हुए एनकाउंटर में झारखंड का लाल शहीद, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

साहेबगंज। बीते गुरुवार की रात को श्रीनगर के मालबाग इलाके में सुरक्षाबलों औक आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप उरांव शहीद हो गए हैं। शहीद कुलदीप झारखंड के साहेबगंज निवासी थे। इस बात की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से दी। वहीं शुक्रवार की सुबह साहेबगंज में शहीद जवान कुलदीप के पिता ने भी बताया कि आरपीएफ कमांडेंट ने उन्हें फोन करके बेटे की शहादत की सूचना दी है। उनके पिता ने बताया कि अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षाबल और आतंकवादियों की तलाश में जुटे हैं।

sahebganj crpf head constable kuldeep martyred in shrinagar during encounter

कुलदीप सीआरपीएफ की 118वीं बटालियन में पोस्टेड थे। वहीं कुलदीप उरांव के शहीद होने की खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से लोहा लेते हुए झारखंड के लाल सीआरपीएफ जवान कुलदीप उरांव शहीद हो गए। परमात्मा शहीद कुलदीप की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार जनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ हजरतबल दरगाह के पास स्थित मालबाग इलाके में मुठभेड़ हुई। खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तभी छिपे हुए आतंकवादी ने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाबल के अधिकारियों ने बताया कि शुरू में सीआरपीएफ के तीन जवान जख्मी हुए। घायल जवानों को 92-बेस सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ जवान कुलदीप ने अस्पताल में ही अंतिम सांसे लीं। इससे पहले सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+