रांचीः घरेलू विवाद में महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीन की मौत
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के चंदवारा थाना क्षेत्र के खांडी गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस दौरान दो बच्चों सहित महिला की मौत हो गई जबकि एक बच्चा बच गया। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय संगीता देवी, 7 वर्षीय बेटी सृष्टि व 3 वर्षीय बेटा प्रिंस के रूप में हुई है। जबकि 5 साल का बड़ा बेटा पियूष कुमार बच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संगीता देवी घर में झगड़ा होने पर बाहर निकल गई थी। बुधवार की सुबह मृतका की सास ने चंदवारा थाना में आवेदन देकर अपनी बहू के 3 बच्चों के साथ लापता होने का मामला दर्ज कराया।

वहीं बुधवार को दोपहर को गांव की एक महिला कुएं में पानी लेने गई तभी कुएं में बच्चे की रोने की आवाज आई, जिसके बाद महिला ने शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया फिर जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला और उसके दो बच्चों के शव तैर रहे हैं। वहीं एक बच्चा कुएं में पत्थर को पकड़कर रो रहा था। इसके बाद गांव वालों ने बच्चे को बाहर निकाला। सके बाद मृत महिला व बच्चा को कुआं से बाहर निकाल इसकी सूचना पुलिस को दी।महिला का 2002 में शादी गांव निवासी मुकेश यादव के साथ हुई थी।
मृतका का पति दिल्ली में किसी निजी कंपनी में काम करता है। महिला अपने घर में सास, ससुर दो देवरानी व दो देवर के साथ रहती थी। घटना को लेकर थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने बताया कि घटना की सूचना ग्रामीण विजय यादव ने दिया की महिला तीन बच्चे के साथ कुएं में कूद गई है, उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों से पता चला है कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला घर से बाहर निकल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मृतका की सास सहित दोनों गोतनी को पूछताछ के लिए थाने में रखा है।












Click it and Unblock the Notifications