रांचीः कुएं में नहाने गए थे 6 दोस्त तभी हुआ वज्रपात, दो नाबालिग बच्चों की मौत

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, 6 लड़के कुएं में नहाने की तैयारी कर रहे थे तभी बारिश होने लगी। इसके बाद बारिश से बचने के लिए सभी कुएं के पास बने एक कमरे में चले गए। इसी दौरान कमरे के सामने ही वज्रपात होने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय नितिन पाहन और 17 वर्षीय अभिषेक साहू के रूप में हुई है।

ranchi two boys died due to thunderstorm

वहीं घायल बच्चे का नाम 15 वर्षीय नंदलाल महतो नाम है। वज्रपात की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंती और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जबकि घायल बच्चे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के दौरान मौजूद अंकित पाहन ने बताया कि हम सभी 6 दोस्त अनुभव पाहन, जितेंद्र पाहन, नंदलाल महतो, नितिन पाहन और अभिषेक साहू कृषि फार्म स्थित मौजूद कुएं में नहाने गए थे। मैं अपने बैलों को चरा रहा था। अन्य दोस्त नहाने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक बिजली कड़कने लगी और बारिश शुरू हो गई।

अंकित पाहन के मुताबिक सभी लड़के कुआं के पास बने एक कमरे में चले गए। इसी दौरान नजदीक में ही आकाशीय बिजली गिरी। आसपास धुआं भर गया। धुआं हटने के बाद मैंने देखा कि नितिन, अभिषेक और नंदलाल जमीन पर गिरे हुए हैं। परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर वहां से तीनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने नितिन और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+