झारखंडः कथित वायरल ऑडियो में दारोगा ने दी लाश गिराने की धमकी, कहा 50 को मार चुका हूं और 51 वां उसका नंबर है
Ranchi Sub Inspector audio viral रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के काफिल पर हुए हमले को लेकर प्रदेश की पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इसी दौरान रांची के एक दारोगा का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में दारोगा सीएम के काफिले पर हमले के मामले में मुख्य आरोपित भैरव सिंह के भाई शक्ति सिंह से कथित तौर पर बात कर रहे हैं। दारोगा कॉल के दौरान भैरव सिंह की लाश गिराने की बात कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी धमकी दी कि अब तो वो 50 लोग को मार चुके हैं, 51वां नबर भैरव सिंह का होगा। हालांकि वन इंडिाया हिंदी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।

वायरल ऑडियो में दारोगा सुनील तिवारी ने फोन पर कहा कि पूरा जश्न मना रहे हैं न, मनाइये फिर दोबारा मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद शक्ति सिंह ने दारोगा से कहा कि आपको लग रहा है सर हम जश्न मना रहे हैं। आप तो मेरे दिल का टुकड़ा हैं। फिर गुस्से में थानेदार सुनील तिवारी कह रहे हैं कि भैरव सिंह को बोल देना सारी हिन्दुगिरी हम भुलवा देंगे। हमको नहीं जानता है वह। 50 आदमी को मार चुके हैं। लाश गिरा देंगे भैरव सिंह का भी। फिर शक्ति सिंह ने कहा कि लंदफंद मत बोलिए। आपको बड़ा भाई मानते हैं। इसलिए बड़ा भाई जैसा बात कर रहे हैं।
थानेदार सुनील तिवारी ने कहा कि जो होना था हो गया, लेकिन भैरव सिंह को संवाद दे दीजिएगा किसी दिन लाश पक्का कर देंगे उसका। इतना दादागीरी किसी का थोड़े बर्दाश्त करेंगे। बता दें कि गुरुवार को आरोपित भैरव सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी कोशिश कर रही थी।
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गै, जिनमें 7 नाबालिग हैं। सात नाबालिगों को बाल सुधारगृह भेज दिया गया है। वहीं 26 आरोपितों को जेल भेजा गया है। पुलिस ने 76 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications