घर से भागी लड़की को प्रेमी ने सिकंदराबाद आने से किया मना, बीच रास्ते में ट्रेन से उतरी और...

रांची। झारखंड की राजधानी रांची ( Ranchi ) में रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (RPF ) की नन्हे फरिश्ते टीम ने एक किशोरी को बरामद किया और चाइल्ड लाइन ( Childline) के हवाले कर दिया। लड़की दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन ( darbhanga sikandrabad express ) से सफर कर रही थी। उसे स्टेशन पर अकेला देख नन्हे फरिश्ते की टीम ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि वह बिहार ( Bihar ) के मधुबनी ( Madhubani ) जिले के थाना क्षेत्र से भागकर सिकंदराबाद अपने ब्वॉयफ्रेंड के पास जा रही थी।

ranchi railway station girl found to rpf team

इस दौरान उसने रास्ते में अपने प्रेमी को फोन कर बताया कि वह घर से भागकर उसके पास आ रही है तो उसने सिकंदराबाद आने से मना कर दिया। इसके बाद वह रांची रेलवे स्टेशन ( Ranchi railway station ) पर उतर गई। इसके बाद चाइल्ड लाइन ने लड़की के परिजनों को सूचना दी। फिर उसके परिजन उसे लेने के लिए रांची रवाना हुए।

बिहार के मधुबनी जिले की लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए सिकंदराबाद जा रही थी। लेकिन प्रेमी के मना करने पर वह रांची रेलवे स्टेशन पर ही उतर गई। आरपीएफ की नन्हे फरिश्ते टीम ने दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म पर बैठी एक किशोरी को पकड़कर चाइल्डलाइन को सौंप दिया। पकड़ी गई बच्ची रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर डरी-सहमी बैठी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+