रांचीः दूसरे कमरे में सो रही बेटी को उठाकर ले गए तीन लोग और चार घंटे तक किया गैंगरेप
रांची। झारखंड की राजधानी रांची ( Ranchi ) के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ शराब के नशे में तीन लोगों ने गैंगरेप ( Gangrape ) किया। इस दौरान जब पीड़िता को धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। गैंगरेप के आरोपितों के नाम गुड्डू सिंह, अनिकेत सांगा और अजय मिर्धा हैं। तीनों आरोपित जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सोलंकी व कल्याणपुर क्षेत्र के निवासी हैं।

नाबालिग के साथ गैंगरेप
पुलिस ने अनिकेत सांगा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपितों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना 15 दिसंबर की रात करीब साढ़े बारह बजे की है। कोर्ट में लड़की का 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने नाबालिग लड़की ( minor girl ) का मेडिकल कराया है। अगवा करने के बाद आरोपित लड़की को हटिया रेलवे स्टेशन के पीछे भाठापीढ़ी स्थित सुनसान जगह ले गए फिर उसके साथ चार घंटे तक गैंगरेप ( gangrape ) किया।

चार घंटे तक तीन लोगों ने किया गैंगरेप
बच्ची जब अपने घर में सो रही थी तभी तीनों आरोपित रात के साढ़े ग्यारह बजे उसके पहुंचे और उसका मुंह दबाकर अगवा कर लिया। फिर तीनों उसे भाट्ठापीढ़ी में ले गए। जहां तीनों ने बारी-बारी से चार घंटे तक गैंगरेप किया। सुबह चार बजे के करीब जब पीड़िता बेहोश होने लगी तो उसे धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

कमरे में सो रही थी पीड़िता
गैंगरेप के दौरान आरोपितों ने पीड़िता को पीटा भी था। घटना के बाद पीड़ित लड़की को जब होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची फिर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। माता-पिता लड़की को लेकर थाने गए और पूरे मामले की जानकारी दी। बच्ची को तीनों ने इसलिए आसानी अगवा कर लिया, क्योंकि वह दूसरे कमरे में थी और उसके माता पिता दूसरे कमरे में थे।












Click it and Unblock the Notifications