लड़की को पुलिस गेस्ट हाउस पर बुलाया फिर ASI सहित तीन लोगों ने किया रेप

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां लड़की के साथ पुलिसकर्मी के अलावा दो युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता सोशल साइट्स के जरिये उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। जिसके बुलाने पर वह रांची पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची थी। जहां पीसीआर में तैनात एएसआई ने उसके साथ रेप किया। फिर एक युवक ने रात भर उसके साथ हैवानियत की। युवक ने रातभर शराब पी और लड़की के साथ गलत किया। सुबह के वक्त लड़की को कैब से पलामू सोशल साइट्स वाले दोस्त के पास भेज दिया गया। वहां भी उसके साथ गलत किया गया।

ranchi misdeed with girl in police guest house

इसके बाद जब मामले की जानकारी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को हुई तो उन्होंने सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। अध्यक्ष रूपा कुमारी ने बताया कि जब पॉक्सो के मामले में पुलिस सीडब्ल्यूसी से बयान दर्ज कराती है तो उस आधार पर कार्रवाई क्यों नहीं करती। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि इस तरह के मामलों में सीडब्ल्यूसी के समक्ष दिए गए बयान को 164 का दर्जा मिलना चाहिए।

राज्यपाल ने डीजीपी को तलब कर मामले पर त्वरीत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बता दें कि रांची पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी एएसआई से वरीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

वहीं चाईबासा में भाकपा माओवादी के तीन नक्सलियों को पुलिस ने पोस्टरबाजी करते गिरफ्तार कर लिया। तीनों नक्सली के पास से भारी मात्रा में माओवादी बैनर-पोस्टर बरामद किये गये। साथ ही एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और छाता भी जब्त किये गये। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान रांदो बोयपाई, बबलू सुरीन और रामलाल जामदा के रूप में हुई।

गिरफ्तार नक्सली सोनुवा और गोइलकेरा थानाक्षेत्र के टुनिया, नुआ गांव, चमकपुर, झाड़गांव में पोस्टरबाजी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर सुरक्षा बल के जवानों ने उस इलाके में धावा बोला। पुलिस को आते देख तीनों नक्सली जंगल की तरफ भागने लगे। लेकिन तीनों पुलिस की गिरफ्तारी से नहीं बच पाए। गिरफ्तार तीनों नक्सली माओवादी के अनमोल दस्ते के बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+