पत्नी के फोन पर आया पति का ऐसा Whatsapp Video कि खिसक गई पैरों तले जमीन

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को शादी के मंडप से सीधे जले जाना पड़ गया। दरअसल, धोखे से की गई एक ऐसी शादी का मामला सामने आया है। जिसका खुलासा तब हुआ जब उस युवक की पत्नी को व्हाट्सएप पर एक वीडियो आया, पत्नी ने जैसे ही वीडियो खोला उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि उस वीडियो में शादी की रस्म निभाई जा रही थी और यह शादी की रस्में किसी और की नहीं बल्कि उसके अपने ही पति की हो रही थी, जो किसी और से शादी कर रहा था।

Whatsapp के जरिये आया वीडियो

Whatsapp के जरिये आया वीडियो

वहीं, पीड़िता की मां बताती हैं कि शादी के कुछ सालों के बाद उसके दामाद की एक करतूत सामने आई, जब उन्हें पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और पीड़िता अपने मायके चली आई। लेकिन फिर व्हाट्सएप के जरिए आए वीडियो ने पूरे परिवार के होश उड़ा दिए। क्योंकि इसमें वह शख्स तीसरी शादी करता हुआ दिखाई दिया।

महिला शादी के मंडप में पहुंची

महिला शादी के मंडप में पहुंची

जिंदगी में मिले इतने बड़े धोखे से पीड़िता सहित उसके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और इसके छोटे-छोटे बच्चों को इस बात का जरा भी एहसास नहीं कि उसके पिता ने उसकी मां सहित उनकी भी जिंदगी बर्बाद कर दी। वहीं इधर, मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता अपने बच्चों और परिवार के साथ महिला थाने शिकायत करने पहुंची।

आरोपित हुआ गिरफ्तार

आरोपित हुआ गिरफ्तार

यहां महिला की शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बहरहाल भले ही यह धोखा उस शख्स ने अपनी पहली पत्नी को दिया हो। लेकिन इतना तो साफ है कि उसने अन्य दो युवतियों की भी जिंदगी खराब कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+