रांचीः फुटबॉल मैच देखकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मैक्लुसकीगंज व टंडवा थाना क्षेत्र के सीमा क्षेत्र में मंगलवार की देर रात को गोली मारकर दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे। दोनों की पहचान 35 वर्षीय भुनेश्वर गंझू और 28 वर्षीय नरेश गंझू के रूप में हुई है, जो टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायक के कोयलरा गांव के रहने वाले थे। दोनों फुटबाल मैच देखने के लिए खलारी के धमधमिया आए थे। मैच देखकर अपनी बाइक से दोनों वापस घर लौट रहे थे तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Ranchi double murder of uncle and nephew

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि उग्रवादियों ने हत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर टंडवा तथा खलारी डीएसपी, खलारी इंस्पेक्टर रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गए थे। लेकिन उन्हें शव उठाने नहीं दिया गया। बुधवार सुबह खबर फैलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और शव के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

वहीं खेलगांव थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉम्पलेक्स के फ्लैट में परिवार के साथ रह रही कल्पना सिन्हा की हत्या कर चेन लूट कर भागने वाले आरोपित निखिल कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कल्पना सिन्हा खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के सेक्टर चार 11सी/डी में रहती हैं।

आरोपी निखिल की मां सरस्वती देवी पिछले कुछ वर्षों से कल्पना के घर में मेड का काम करती थीं, लेकिन तीन महीने पहले उन्होंने काम छोड़ दिया था। आरोपी के पिता नागार्जुन कंपनी में मजदूरी करते हैं और अपने परिवार के साथ हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित शेल्टर में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+