झारखंडः रांची के कांग्रेस भवन में पार्टी बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में मौजूद कांग्रेस भवन में पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई। कांग्रेस भवन में सोमवार को पार्टी बैठक चल रही थी। इसी दौरान कार्यकर्ताओं के बीच गहमा-गहमी शुरू हो गई। वहीं जब पत्रकारों ने कांग्रेस नेता से इस झगड़े को लेकर सवाल किया तो कांग्रेस नेता आलोक दुबे ने कहा कि यह हमारा आंतरिक मामला है। विचारों का मतभेद था वहां। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। परिवार में ऐसा होता रहता है।

ranchi congress bhawan verbal spat between congress workers

झारखंड में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बैठक के दौरान जुटे कांग्रेसी नेता आपस में ही भिड़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, कांग्रेस के नेता पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों के विरुद्ध रणनीति बनाने के लिए बैठक में जुटे थे। इसी दौरान जमकर हंगामा हो गया।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की मौजूदगी में ही राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे के बीच जमकर झड़प हुआ। वहीं कुछ लोग इस झड़प का कारण आपसी गुटबाजी बता रहे हैं। वायरल वीडियो में कार्यकारी अध्यक्ष के समर्थक प्रवक्ता आलोक दुबे पर जमकर बरसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आलोक दुबे बी जमकर लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे पर गुटबाजी का आरोप लगाते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+