रांचीः शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दोस्त के साथ मिलकर युवक ने किया गैंगरेप
रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले के नामकुम ताना क्षेत्र के खरसीदाग ओपी के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग ने अपने गांव के ही रहने वाले 23 वर्षीय प्रदीप सिंह पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया है कि प्रदीप सिंह अपने दोस्त के साथ एक सुनसान जगह पर बुलाया और जबरन उसके साथ रेप किया। इसके बाद जब पीड़िता घर पर लौटी तो उसने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। गैंगरेप की जानकारी मिलने के बाद परिजन खरसीदाग ओपी पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी। घटना के बाद से दोनों आरोपित फरार हैं।

खरसीदाग ओपी प्रभारी बैजनाथ कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता आरोपित प्रदीप को 6 महीने पहले से जानती है। दोनों आपस में बात करते थे। आरोपित शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। लेकिन वह हर बार इनकार कर देती थी।
इस बार आरोपित प्रदीप अपने मंसूबे में कायम हो गया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद आज सीडब्ल्यूसी के समक्ष पीड़िता को प्रस्तुत किया जाएगा। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के कारण यहां पेशी अनिवार्य है। इसकेबाद कोर्ट में मामले में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।
मामला दबाने की हो रही है कोशिश बताया जा रहा है कि घटना 19 जून देर शाम की है। घटना के बाद गांव में मामला सामने आने के बाद इसे पहले गांव में ही सुलझाने की कोशिश की गई। पीड़िता के परिजनों पर दबाब बनाकर मामले को किसी तरह रफा दफा करने की भरपूर प्रयास किया, लेकिन पीड़िता के परिजन नहीं माने और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।












Click it and Unblock the Notifications