रामगढ़ः राजरप्पा में मंदिर का दर्शन करने जा रहे 5 दोस्त हुए हादसे के शिकार, दो की हुई मौत
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के कुज्जू में बुधवार को सड़क हादसे में दो की मौत हो गई है। वहीं तीन की स्थिति गंभीर है। घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। इसमें एक की स्थिति बेहद गंभीर है। पांचों दोस्त बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाने के रामपुर सिंडाय के निवासी है। सभी अपने गांव से छिन्नमस्तिका मां का दर्शन करने रजरप्पा आ रहे थे। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच कोयरीखेत, बोंगाबार के पास फोरलेन पर कार असंतुलित होकर पलट गई।

इसमें कार चला रहे मोहित कुमार सिंह और गोलू कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ऋषि कुमार सिंह, ललन झा और रेकी कुमार सिंह को रिम्स में भर्ती कराया गया है। ऋषु कुमार सिंह की स्थिति गंभीर है। सभी की उम्र 26 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस ने बताया कि इनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वे सभी रामगढ़ के लिए निकल गए हैं।
बाल मजदूर मुक्ति संस्थान के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या
वहीं झारखंड के गुमला जिले के गुमला थाना क्षेत्र स्थित गोकुल नगर में मंगलवार को बाल मजदूर मुक्ति संस्थान के पदाधिकारी 40 वर्षीय मिथिलेश कुमार साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने सुबह ऑफिस में घुसकर गोली मारी व गला रेत कर हत्या कर दी। करीब 4 की संख्या में आए बदमाशों ने मिथिलेश को बाल मजदूर मुक्ति संस्थान के ऑफिस में पहले गोली मारी। इसके बाद उसका गला रेत कर भाग निकले। मिथिलेश का आपराधिक इतिहास रहा है और दो मर्डर के मामले में वो जेल भी जा चुका था।












Click it and Unblock the Notifications