झारखंडः साली को भगाकर ले आया था जीजा लेकिन वो फोन पर करती थी दूसरे से बात फिर..
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध संबंध के चलते हत्या की घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही साल को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए चचेरे भाइयों की मदद से शव को पेड़ पर फंदा बनाकर टांग दिया। हैरान करने वाली बात है कि पहले पुलिस इसे खुदकुशी का मामला बता रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने जीजा और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के धोबनी घाट के जंगल में 13 अगस्त को एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था।

उसके गले में चुन्नी का फंदा पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में मृतका की पहचान कराने के लिए मुनादी कराई तो पता चला कि मृतका का नाम सुनीता यादव है, जो 20 साल की थी। पुलिस की पूछताछ में पता जला कि सुनीता को मुड़ागांव के रहने वाले उसके जीजा मदन सुंदर करीब दो या तीन महीने पहले अपने घर ले आया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपित जीजा ने बताया कि उसकी पत्नी ने छोटी बहन को घर लाने का विरोध किया था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और सुनीता को फटकार कर भगा दिया।
इसके बाद सुनीता का पता नहीं लगा था। पुलिस ने भी मामले को खुदकुशी मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को रिपोर्ट में हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो मदन व सुनीता के बीच झगड़े और मारपीट का पता चला।पुलिस ने मदन को हिरासत में ले लिया। सख्ती से हुई पूछताछ में मदन ने बताया कि 12 अगस्त को सुनीता किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मदन ने चुन्नी और हाथ से सुनीता का गला घोंट दिया। फिर अपने चचेरे भाइयों अभिमन्यु यादव और दुखभंजन के साथ मिलकर उसके शव को बोलेरो से जंगल में ले गए। आत्महत्या दर्शाने शव को पेड़ से लटका दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications