झारखंड के गोड्डा में रोका गया राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर, कांग्रेस ने ठहराया पीएम मोदी को जिम्मेदार

Jharkhand Elections 2024: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी झारखंड के चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी शुक्रवार को झारखंड के गोड्डा पहुंचे। लेकिन, एटीएस ने उनके हेलिकॉप्टर को यहां से उड़ने की अनुमति नहीं दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लीयरेंस नहीं मिलने की वजह से उनके चॉपर को हेलीपैड से उड़ने भरने की अनुमति नहीं मिली।

क्लीयरेंस न मिलने के कारण राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर करीब आधे घंटे तक वहीं खड़ा रहा। वहीं, इस मुद्दे पर अब कांग्रेस ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस का आरोप है कि पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया।

Rahul Gandhi

वहीं, राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में रुका हुआ है। राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस न मिलने पर कांग्रेस विधायक ने इसे बीजेपी की गलत नीति बताया। बता दें, राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की फुटेज भी सामने आई है, जिसमें राहुल गांधी हेलिकॉप्टर के अंदर बैठक हुए नजर आए। वहीं, हेलीपैड के आसपास सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी खड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+