'मोदी और उनकी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म कर रही', रांची में राहुल गांधी ने घेरा
Rahul Gandhi Ranchi Rally: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत झारखंड में हैं, जहां सोमवार को उन्होंने रांची एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म कर रही है। इसी के साथ उन्होंने अडानी को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया।

रांची में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म कर रही है। केंद्र सरकार चाहती है कि HEC काम न करे और आने वाले दिनों में वे HEC का नाम बदलकर अडानी का नेमप्लेट लगा देंगे।
अडानी के नाम पर केंद्र को घेरा
उन्होंने आगे कहा कि वे इसका निजीकरण करना चाहते हैं। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे पीएसयू के लोग हाथों में पोस्टर लेकर खड़े दिखते हैं। चाहे BHEL हो, HAL हो या HEC, सभी को धीरे-धीरे अडानी के हवाले किया जा रहा है।
झारखंड विधायकों से मुलाकात
वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रांची के हटिया में झारखंड के विधायकों से भी मिले। बता दें कि सोमवार को झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान चम्पाई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन से विश्वास मत जीत लिया है।
गौरतलब है कि राहुल की न्याय यात्रा 2 फरवरी की शाम को पश्चिम बंगाल से झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। जहां झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद देवघर से होती हुई यात्रा रांची में हैं। न्याय यात्रा के लिए राहुल गांधी 8 दिन रहेंगे और राज्य के 13 जिलों को कवर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications