प्रियंका गांधी ने मनाया जन्मदिन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
Jharkhand: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी है।

सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूँ।
ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेत्री प्रियंका गांधी यानि प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन है। वह प्रिंयका गांधी अपना 52वां जन्मदिन मना रही है। प्रियंका गांधी बचपन से ही नेहरू-गांधी खानदान की विरासत की वजह से नेताओं के बीच पली बढ़ी हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पीछे का स्तंभ हैं। 12 जनवरी, 1972 नई दिल्ली में प्रियंका गांधी का जन्म हुआ था।
यह भी पढ़ें Jharkhand: 80 वर्ष के हुए झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन ने व्यक्त की भावनाएं












Click it and Unblock the Notifications