बिरसा मुंडा को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया याद, झारखंड के स्थापना दिवस की भी दी शुभकामनाएं
रांची। 15 नवंबर, 2020 को झारखंड के 20 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। साथ ही बिरसा मुंडा की जयंती पर उनको याद किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार (15 नवंबर) को ट्वीट करते हुए लिखा, 'झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'
Recommended Video

बता दें कि, 15 नवंबर 2000 में झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी, इसे बिहार से अलग करके नया राज्य बनाया गया था। आज झारखंड अपना 20वां स्थापना दिवास मना रहा है। झारखंड में स्थापना दिवस के मौके पर हर साल विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हालांकि, इस बार कोरोना के चलते केवल औपचारिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस बीच देश भर से राजनेताओं ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
बिरसा मुंडा को पीएम मोदी ने किया याद
बिरसा मुंडा की 145वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें याद करते हुए ट्विट किया है। पीएन ने लिखा, 'भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।'
इस वजह से उन्हें कहा जाता था भगवान बिरसा मुंडा
बता दें कि अंग्रेजों की गोलियों के सामने तीर-कमान से लड़ने वाले बिरसा मुंडा को झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा के नाम से संबोधित किया जाता है। झारखंड की राजधानी रांची से तकरीबन 70 किलोमीटर दूर खूंटी ज़िले में उलिहातू गांव है। इसी गांव में मुंडा का जन्म हुआ था। वहीं, आदिवासी समाज के लोगों का यह मानना था कि अगर बिरसा मुंडा को छू लिया जाए तो उनकी बीमारी दूर हो जाती। जिस वजह से बिरसा मुंडा को भगवान बिरसा मुंडा के तौर पर बुलाया जाने लगा। भगवान बिरसा मुंडा के जनरल को विकसित किया गया है और जन्म स्थान में उनकी प्रतिमा लगाकर शिलापाठ भी लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications