21 दिसंबर को झारखंड के सभी जिलों में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, एसोसिएशन ने किया बंद का ऐलान

रांची। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 21 दिसंबर को रांची सहित पूरे झारखंड में पेट्रोल पंप बंद करने का फैसला लिया है। एसोसिएशन ने डीजल पर वैट की दरों को कम करने और सरकारी बकाया राशि के भगुतान की मांग की है। बीते रविवार को बिरसा चौक स्थित इंद्रप्रस्थ पेट्रोल पंप पर जेपीडीए और साथ छोटानागपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया। उनके हाथों में 21 दिसंबर को नो परचेज व नो सेल की तख्तियां थीं।

petrol pump association decide to close pump on 21st december

एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि 13 से 20 दिसंबर तक झारखंड के पेट्रोल पंप पर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक हमारी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 21 दिसंबर को पंप नहीं खुलेंगे। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि पड़ोसी राज्यों ने डीजल पर टैक्स कम कर दिया है। इसी कारण राज्य में डीजल की बिक्री पर व्यापक असर पड़ा है।

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार से आगामी 5 जनवरी, 2022 तक उनकी मांगों पर विचार करने की मोहलत दी है। एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि सरकार अगर डीजल पर वैट कम करती भी है, तो इससे राजस्व बढ़ेगा। लेकिन अगर राजस्व घटता है तो एसोसिएशन इसकी भरपाई करेगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक झारखंड में हर दिन लगभग 21.42 लाख लीटर पेट्रोल और 37.37 लाख लीटर डीजल की बिक्री होती है। ऐसे में इस हड़ताल से राज्य सरकार को राजस्व के रूप में लगभग 10.5 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। बता दें कि देश में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, ये लगातार 47वां दिन है, जब तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+