झारखंडः पलामू में रुपयों के लिए बेटे ने तलवार से काट डाली पिता की गर्दन, मौके पर मौत
पलामू। झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर के सिंगरा मुहल्ला (वार्ड-1) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता का तलवार से गला काट दिया। हमले के बाद बुरी तरह से घायल पिता को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरोज पासवान ने अपने पिता सत्यदेव पासवान (65) का तलवार से गला काट दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अधिक खून बहने के चलते सत्यदेव पासवान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत चुकी थी।

वहीं घटना को लेकर मेदिनीनगर सदर के थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि सरोज का उसके पिता सत्यदेव पासवान से आए दिन विवाद होता रहता था। दिहाड़ी मजदूरी करने वाला सरोज पासवान अपने पिता से पैसे आदि की मांग करता था।
शुक्रवार को भी इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर सरोज पासवान ने तलवार से अपने पिता के गले पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि पिता की हत्या करने के अपराध में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल तलवार को आरोपित बेटे ने पास में बहने वाली उत्तर कोयल नदी में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications