पहले किया रेप और फिर बहनों के प्रेमी और पति ने छोटी बहन को मार दिया, जबरन कराते थे देह व्यापार
पलामू। झारखंड के पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में 7 महीने पहले हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते रविवार को प्रेस वार्ता कर सदर एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया कि मृतका की दो बड़ी बहनों ने ही अपने प्रेमियों के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई थी।दरअसल, सात महीने पहले शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में सत्संग मंदिर के पीछे सोनार बांध के पास एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवती के शव को कब्र से बाहर निकाल गया।

बहनों ने मिलकर की थी छोटी बहन की हत्या
करीब चार दिन बाद युवती की शिनाख्त 17 वर्षीय संतोषी कुमारी के रूप में की गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के बहन, जीजा और बहन के आशिक को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में मृतका की दो बड़ी बहन 30 वर्षीय राखी देवी, 25 वर्षीय रूपा देवी, रूपा का 30 वर्षीय पति धनंजय अग्रवाल और हमीदगंज का रहने वाला प्रताप कुमार सिंह शामिल है। वहीं एक अपराधी हमीदगंज का नीतीश फरार है, जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है।

पहले पुलिस मान रही थी आत्महत्या का मामला
पहले पुलिस इसे आत्महत्या का मामला समझ रही थी। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तो खुलासा हुआ। पुलिस को शव सड़े-गले हुए हाल में मिला था। जिसके चलते युवती का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया गया। रिपोर्ट में मृतका के सिर में चोट लगने की बात कही गई थी। वहीं जब शव की पहचान कराई गई थी तब मृतका की बहनों ने फांसी लगाने की बात कही थी। बीते 21 मार्च को उसकी हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया गया था।

जबरन देह व्यापार कराते थे
26 मार्च को शवका पैर बाहर दिखने पर पुलिस को जानकारी हुई और 30 मार्च को मृतका की बहन रंभा थाना पहुंच कर पुलिस को उसकी पहचान बताई थी। रविवार को प्रेस वार्ता कर सदर एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया कि मृतका संतोषी पांच बहनों में चौथे नंबर पर है। इसके माता-पिता का निधन हो चुका है। संतोषी बड़ी बहन राखी के साथ सुदना में रहती थी। राखी देह व्यापार करती है। इस काम में उसका साथ बहन रूपा का पति धनंजय देता है। राखी और धनंजय मृतका से जबरदस्ती देह व्यापार कराते थे।

पहले बहनों के प्रेमी और जीजा ने रेप किया और फिर मार दिया
उसे ग्राहकों के पास बगैर उसके मर्जी के भेजते थे। मृतका का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहती थी। यह बात बहन राखी को पसंद नहीं थी। इसी को लेकर राखी ने अपने दो आशिकों की मदद से उसकी हत्या करा दी। प्रताप और नितेश ने दुष्कर्म के बाद सन्तोषी की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया।

पांच आरोपितों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम
राखी जब आई तो देखा कि बहन मर गई है। उसने अपनी बहन रूपा और उसके पति धनंजय को बुलाया। धनंजय ने अपने एक परिचित टेम्पू वाले को बुला लिया और पांचों ने शव को लेकर हाउसिंग कॉलोनी में शव को दफना दिया था।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications