पलामूः 13 साल की नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया था दो बच्चों का पिता, पुलिस ने पकड़ा

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के बाघामाडा गांव में 13 वर्षीय नाबालिग को लेकर फरार हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया। शुक्रवार की शाम को छतरपुर थाना क्षेत्र के खेंद्रा गांव के पास से श्रवण सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि आरोपित श्रवण कुमार दो बच्चों का पिता है।

palamu police caught man who eloped with minor girl

एक साल पहले से ही श्रवण का संबंध नाबालिग लड़की से था। इस दौरान वह अधिकांश लड़की के घर जाया करता था और समय-समय पर लड़की के परिजनों की मदद भी करता था। तीन दिन पहले लड़की और आरोपी भाग गए थे। इनका इरादा शादी कर साथ रहने का था। इसी बीच लड़की के परिजनों ने मुकदमा कर दिया और फिर पुलिसिया कार्रवाई के बाद दोनों पकड़े गए। वहीं इस घटना के बाद आरोपी की पत्नी, बच्चों और परिवार वालों का बुरा हाल है।

देवघर में 700 साल पुरानी मूर्ति चोरी

वहीं देवघर जिले के थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव में 700 साल पुरानी दुर्लभ मां दुर्गा की मूर्ति गुरुवार को चोरी कर ली गयी है। बताया जा रहा है कि इस प्रतिमा की कीमत करोड़ों में है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सबैजोर इस्टेट के पूर्वज करीब 1810 ईस्वी में सबैजोर गांव आए थे। 1825 ई. में सिंहवाहिनी ठाकुरबाड़ी मंदिर का निर्माण कर, मंदिर में माता दुर्गा की मूर्ति स्थापित की। वहां गांव के सभी ग्रामीण पूजा-अर्चना करते थे। बताया जाता है कि गुरुवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे तक मूर्ति मंदिर में देखी गयी थी, उसके बाद से प्रतिमा वहां से गायब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+