झारखंडः दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड को आपत्तिजनक हालत में देखा तो लड़की को करने लगा ब्लैकमेल फिर...

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के शहर थानाक्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला निवासी मोहम्मद महताब की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्यारोपित और कोई नहीं बल्कि उसका दोस्त फारुक है। पुलिस ने फारुक सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि फारुक की प्रेमिका को महताब ब्लैकमेल करता था। इसी बात को लेकर फारुक मो. महताब से नाराज था। यह जानकारी बुधवार को SDPO के विजय शंकर ने दी।

palamu four friend di murder of boy

गिरफ्तार आरोपितों में फारुख अंसारी, हॉस्पिटल रोड का बजाज हवारी, चैनपुर निवासी सरफराज उर्फ छोटू कुरैशी और नावाटोली का रहने वाला मो. अरबाज अली उर्फ सिप्पु का नाम शामिल है। दरअसल, फारुख का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था। एक दिन मो. महताब ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। फिर वो लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद फारुख ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महताब की हत्या कर दी।

मो. महताब की लाश मंगलवार को कोयल नदी के पास बालू पर मिली थी। मंगलवार की सुबह लोगों ने देखा था कि चनवारी घाट के सामने नदी के बालू पर मो. महताब का ईंट से चेहरा कूचा हुआ शव पड़ा है। ईंट से उसके सिर पर चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। मो. महताब शहर के एक पानी प्लांट में काम करता था।

मृतक का चचेरा भाई मो. शाहिद हुसैन ने बताया था कि सोमवार की रात करीब 8 बजे महताब पानी प्लांट से काम कर घर आया था। इसी दौरान पहाड़ी मोहल्ले का निवासी फारुख उसके घर आया और अपने साथ ले गया था। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर फारुख से पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+