झारखंडः पलामू में पूर्व सांसद जोरावर राम का निधन, कोरोना से थे ग्रसित
पलामू। झारखंड में पलामू के पूर्व सांसद व राज्य सरकार में मंत्री रहे जोरावर राम का मंगलवार की रात 9 बजे निधन हो गया है। बता दें कि उनकी पहले से ही तबीयत खराब ती और वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें परिजन दिल्ली ले जाने वाले थे लेकिन लॉकडाउन के चलते नहीं जा सके। स्थानीय अस्पताल में कोविड के इलाज के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया। पूर्व सांसद जोराव राम संयुक्त बिहार में विधानसभा के सदस्य और पलामू से लोकसभा के सांसद रहे। मंगलवार को ही उनका कोरोना का टेस्ट हुआ था, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज के लिए उन्हें पलामू के कोविड सेंटर में ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

काफी लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली से जारी था। जल्दी ही फिर वे दिल्ली जाने की तैयारी में थे लेकिन लॉकडाउन लागू होने के चलते वह नहीं जा सके। सांसद जोरावर राम के निधन से पलामू वासियों को आंखें नम हैं। बता दें कि प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। हर रोज 5-6 हजार नए मरीज मिले हैं।
सोमवार को 36,209 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 5,974 लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह, प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 16 संक्रमित मिले। रांची में 1,165 नए मरीज मिले, जबकि यहां 1,300 मरीज स्वस्थ भी हुए। पूर्वी सिंहभूम में भी 1,070 नए मरीज मिले हैं। यहां 996 मरीज स्वस्थ हुए। अन्य जिलों में भी कमोबेश नए संक्रमित मिले हैं।
मंगलवार को भी राज्य में 132 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें रांची के 33, पूर्वी सिंहभूम के 32, बोकारो के दस, रामगढ़ के आठ, धनबाद के सात, गिरिडीह के सात, हजारीबाग, खूंटी, गढ़वा के पांच, गोड्डा के चार, सरायकेला के तीन-तीन, चतरा, कोडरमा, लातेहार, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम के दो-दो तथा दुमका, गुमला, लोहरदगा, पलामू के एक-एक मरीज शामिल हैं। अन्य चार जिले में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications