शादी के लाल जोड़े में मिली लड़की की लाश, माथे पर बिखरा था सुहाग का सिंदूर

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के बीच एक युवती की लाश लाल जोड़े में मिली है। हालांकि हैरान कर देने वाली बात यह है कि मृतका अविवाहित थी और उसके साथ माथे पर सिंदूर बिखरा हुआ था। शव देखने वालों का कहना था कि ऐसा लग रहा है जैसे वह शादी करने के लिए आई हो। पुलिस ने सोमवार के दिन 18 साल की सोनाली कुमारी नाम की युवती का शव बरामद किया गया।

palamu body found of young girl in suspicious condition

युवती ने आत्महत्या की या फिर यह हत्या है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि लड़की ने लाल जोड़ा पहना हुआ था। वह शादी वाला था। पुलिस ने मृतका के माता-पिता को मौके पर बुलाकर शव उनको सौंप दिया है। पिता ने बताया कि वह रविवार के दिन अपने रिश्तेदार के यहां दूसरे गांव गए थे। इस दौरान बेटी घर पर अकेली थी। जब हमने सोमवार को घर पहुंचते ही वह नहीं थी।

कुछ देर बाद इस दुखद घटना के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि सोनाली आत्महत्या नहीं कर सकती है। क्योंकि उसको ऐसी कोई परेशानी नहीं थी। उसकी किसी ने हत्या की हत्या की है।रांची के रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड में सोमवार शाम करीब सात बजे हाजी चौक से दलादिली के बीच ऑटो पलटने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल अंजु देवी (50 वर्ष, पति स्व सुकू मोदी) की रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गयी़ वह इटकी प्रखंड के गड़गांव की रहनेवाली थी।

वहीं गड़गांव के ही 35 वर्षीय शक्ति नायक, उसकी पुत्री एक तीन साल व एक पांच साल की रिया नायक, राजवीर नायक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सभी को रिम्स के अलग-अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है। रातू पुलिस ने मृतक के घर वालों को सूचना दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+