OI Exclusive: 'रांची बनेगा IT हब, बैंगलोर-पुणे नहीं जाएंगे प्रदेश के युवा', डॉ. महुआ माझी से खास बातचीत
OI Exclusive: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होने वाला है, इस चरण में राज्य की 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा।चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।आपको बता दें कि इस चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
ये चुनाव राज्य के विकास, महिला सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर लड़ा जा रहा है, फिलहाल राज्य की मौजूदा स्थिति और आने वाले सालों में प्रदेश को लेकर JMM क्या सोचती है?

इस पर विस्तार से चर्चा की झारखंड मुक्ति मोर्चा की रांची सीट से प्रत्याशी डॉ. महुआ माझी ने, जिन्होंने वनइंडिया Exclusive बातचीत में हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया।
देश की डबल इंजन की सरकार पर जमकर निशाना साधा
रांची के विकास के प्रश्न पर उन्होंने देश की डबल इंजन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'बीजेपी के सीपी सिंह 30 साल से विधायक हैं, रांची का कुछ विकास नहीं हुआ। थोड़ी सी बारिश होते ही शहर की सारी सड़कें नाला बन जाती है। ट्रैफिक व्यवस्था का क्या हाल था? हेमंत सरकार आने के बाद सुधार हुआ।'
'ठीक इलेक्शन से पहले वो तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं'
'कांके के पास हमलोग ट्रांसपोर्ट नगर बना रहे हैं। हमें पता है कि 17-18 साल से यहां पर कोई विकास नहीं हुआ है, रांची राजधानी है लेकिन यहां हालत कस्बे से भी बदतर है। जनता उन्हें धर्म के नाम पर वोट दे देती है, ठीक इलेक्शन से पहले वो तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं लेकिन मैं बता दूं की जनता इससे ऊब गई है इसलिए हमें पता है कि हमारी ही वापसी होगी।'
'हम एक दर्जन फ्लाईओवर पर काम कर रहे हैं'
जब उनसे पूछा गया कि रांची कमर्शियल कैपिटल बन गया है लेकिन बिजनेस कम्यूनिटी ने कहा कि हमें यहां पर ट्रैवलिंग में काफी समस्या झेलनी पड़ती है तो इस पर डॉ. महुआ माझी ने कहा कि 'इस समस्या से जूझने के लिए देखिए माननीय सीएम ने एक फ्लाईओवर दिया है और जनता से वादा किया है कि एक दर्जन फ्लाईओवर और देंगे और लोगों को जाम से मुक्ति दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां के जो बिजनेसमैन हैं वो उन्हें असल समस्या जाम से होती है, हम उस पर लगातार काम कर रहे हैं।'
'भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं की तस्करी बहुत चरम सीमा पर थी'
तो वहीं जब महिला सुरक्षा, खासकर ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या प्लानिंग है तो इस पर डॉ. महुआ माझी ने कहा कि 'भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं की तस्करी बहुत चरम सीमा पर थी, एक पन्नालाल नाम का तस्कर हुआ करता था जिसने कि 15 हजार महिलाओं की तस्करी की थी, जो कि अभी जेल में हैं। ऐसे बहुत सारे तस्कर जेल की हवा खा रहे हैं, सीएम सोरेन ने सैकड़ों की संख्या में महिलाओं का रेस्क्यू कराया।'
हमने बहुत सारी योजनाएं महिलाओं का आत्मनिर्भर बनने के लिए बनाई है:डॉ. महुआ माझी
'जो आप मईया सम्मान देख रहे हैं ना वो उनके लिए हैं, कि उनको कोई नौकरी का लालच देकर उन्हें ना ले जाए। उनके लिए बहुत सारी योजनाएं लॉन्च की गई हैं। उन्हें सब्सिडी देकर लोन दिया जा रहा है, कुटीर उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमने बहुत सारी योजनाएं महिलाओं का आत्मनिर्भर बनने के लिए बनाई है जिससे वो सम्मानपूर्क जीवन जी सकें, सीएम सोरेन ने किया है, हम भाजपा की तरह हवा-हवाई बातें नहीं करते हैं।'
'रांची बनेगा IT हब, बैंगलोर-पुणे नहीं जाएंगे प्रदेश के युवा'
कॉलेज से निकलकर आने वाली लड़कियां जो कि फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं, उनके बारे में आप क्या कहना चाहेंगी तो इस पर डॉ. महुआ माझी ने कहा कि 'मैं चाहती हूं कि उनके लिए आईटी सेक्टर्स में यहीं रांची में ही खोलूं। नोएडा और बेंगलुरु जाने की जरूरत ही ना पड़े। रांची का क्लाइमेट बैंगलुरु से अच्छा है, यहां पर पर्याप्स संसाधन हैं और यहां पर आसानी से इंडस्ट्री भी बन सकती है।'
'इसकी रॉयल्टी 1 लाख 36 हजार करोड़ जो है उसकी मांग राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार से कर रही है लेकिन वो नहीं दे रही है, उसे पता है कि अगर वो पैसे देगी तो झारखंड सशक्त हो जाएगा लेकिन हम वो पैसे लेकर आएंगे और यहां पर कॉलेज खुलेंगे जिससे यहां की लड़कियों या लड़कों को मेडिकल, इंजीनियरिंग या MBA के लिए बाहर ना जाना पड़े और वो यहीं पर पढ़ाई करेंगे, यहीं पर नौकरी करेंगे , रांची को आईटी हब और झारखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।'
पूरा इंटरव्य़ू यहां देखें












Click it and Unblock the Notifications