Mitali Sharma: कौन है पीसीएस अफसर मिताली शर्मा, जो पहली पोस्टिंग में घूस लेते पकड़ी गई?
Mitali Sharma Jharkhand: झारखंड में पहली ही पोस्टिंग में दस हजार रुपए की घूस लेते पकड़ी गई मिताली शर्मा JPSC में 108वीं रैंक हासिल की थी।
Mitali Sharma JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग की अफसर मिताली शर्मा को एसीबी ने मंगलवार को दस हजार रुपए की घूस लेते पकड़ा है। मिताली शर्मा झारखंड के कोडरमा में सहकारिता विभाग की सहायक निबंधक पद पर तैनात थी। यह मिताली की पहली पोस्टिंग थी।

मिताली शर्मा झारखंड के हजारीबाग के बड़ा बाजार की रहने वाली हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद अपने पहले ही प्रयास में महज 21 साल की उम्र में जेपीएससी की परीक्षा पास करके अफसर बनी थीं।
बता दें कि मिताली शर्मा मध्यवर्गीय परिवार से है। इनके पिता का नाम मुकेश शर्मा है। झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मिताली शर्मा ने 108वीं रैंक हासिल की थी। महज 21 साल और पहले प्रयास में जेपीएससी पास करके मिताली कई युवाओं के लिए मिसाल बनी थीं।
कोडरमा व्यापार मंडल सहयोग समिति के सदस्य रामेश्वर प्रसाद यादव की ओर से एसीबी को दी गई शिकायत में बताया कि मिताली शर्मा ने बतौर सहकारिता विभाग सहायक निबंधक 16 जून 2023 को कोडरमा व्यापार मंडल का निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां पाए जाने का हवाला देकर मिताली शर्मा ने कोडरमा व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के सदस्यों को स्पष्टीकरण देने को लेकर कहा था। स्पष्टीकरण से बचने के नाम पर उन्होंने 20,000 रुपये की रिश्वत की मांगी थी।
शिकायत मिलने पर एसीबी ने सत्यापन करवाया और फिर जाल बिछाया। पांच जुलाई 2023 को एसीबी हजारीबाग की टीम ने मिताली शर्मा को उनके ऑफिस में 10,000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications