दो नाबालिगों के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर पुलिस परेशान, दुष्कर्म और शादी के बीच फंसा पूरा थाना

धनबाद। झारखंड के धनबाद शहर में पुलिस एक मामले को लेकर उलझी हुई है। पुलिस इस बात से परेशान है करें तो करें क्या। क्योंकि घटना ही कुछ ऐसी है। दरअसल, ट्यूशन पढ़ने के दौरान नाबालिग छात्र-छात्रा के बीच प्रेम हो गया और दोनों ने एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने नाबालिग छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। लेकिन नाबालिग प्रेमी ने शादी का प्रस्ताव परिजनों के सामने रख दिया। जिसके बाद पुलिस परेशान है।

नाबालिग छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

नाबालिग छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

नाबालिग छात्र पर नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। छात्रा ने बताया कि आरोपी छात्र से ट्यूशन पढ़ने के दौरान दोस्ती हुई थी। दोस्ती जल्द ही प्यार में तब्दील हो गया। इसका लाभ उठाते हुए आरोपित ने छात्रा को मजबूर कर शारीरिक संबंध बनाएं। जब नाबालिग छात्रा के परिजनों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया और आरोपित को खूब सुनाया।

परिजनों ने थाने में दी शिकायत

परिजनों ने थाने में दी शिकायत

इस दौरान आरोपित के भाई ने भी नाबालिग छात्रा को चरित्रहीन करार दिया तो आरोपित ने भी छात्रा से संबंध तोड़ लिया। इसके बाद छात्रा के परिजन धनबाद महिला थाना पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत दी। शिकायत में पीड़ित छात्रा ने बताया कि किशोर ने उससे प्यार की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाया और जब उसने विरोध किया तो कहा कि प्यार ऐसे ही होता है।

आरोपी छात्र ने रखा शादी का प्रस्ताव

आरोपी छात्र ने रखा शादी का प्रस्ताव

वहीं पीड़ित छात्रा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी छात्र उनके घर भी आता और उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता था। वहीं आरोपी छात्र के भाई का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसमें जोर-जबरदस्ती कहीं भी नहीं है। हालांकि खुद को फंसता देख नाबालिग छात्र ने पीड़ित छात्रा से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला प्रेम-प्रसंग का है, लेकिन दोनों के नाबालिग होने के कारण पुलिस पेशोपेश में है। क्योंकि नाबालिगों की शादी कानूनी तौर पर अवैध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+