झारखंडः प्रेमिका से छेड़छाड़ करता था दोस्त तो प्रेमी ने गोली मारकर उतार दिया मौत के घाट

मेदिनीनगर। झारखंड के मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने साल 2019 के जून माह में विशाल चंद्रवंशी हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपित राहुल कुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित भट्ठी मुहल्ला का रहने वाला है। विशाल की हत्या के बाद से ही पुलिस राहुल की तालश कर रही थी। लेकिन वह छिपकर रांची में रह रहा था। पुलिस की पूछताछ में राहुल ने बताया कि विशाल उसकी प्रेमिका के साथ छेड़छाड़ करता था, जिसके कारण उसने विशाल की हत्या की।

medininagar police arrested main accused in murder case of 2019

बता दें कि एक हत्या में विशाल ने राहुल की बाइक का इस्तेमाल किया था। इन दोनों मामले से दुखी राहुल ने विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को रांची से राहुल के घर आने की सूचना मिली। इसके बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा के नेतृत्व में सोमवार की रात छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महथा ने बताया कि राहुल और विशाल दोस्त थे। बाद में इनके बीच दो मामलों को लेकर अनबन हुई। पकड़ा गया राहुल जिस लड़की से प्यार करता था, विशाल उसे छेड़ता था।

इसके चलते राहुल विशाल से नफरत करने लगा था। कई बार राहुल के समझाने के बाद भी विशाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके अलावे गैंगेस्टर डब्लू सिंह गिरोह के राजन श्रीवास्तव उर्फ मामा को विशाल ने गोली मारी थी। इलाज के दौरान मामा की मौत हो गई थी। इस घटना को अंजाम देने के लिए विशाल ने राहुल की बाइक का इस्तेमाल किया था।

इस धोखे का बदला लेने के लिए राहुल ने प्लानिंग की। विशाल जब छत पर सोया हुआ था, इसी दौरान उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को कोयल नदी में फेंक दिया। इस हत्याकांड के अनुसंधान के क्रम में राहुल का नाम सामने आया था। घटना के बाद से ही वह फरार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+