जमशेदपुरः करीब तीन महीने तक किया रेप फिर बेचने की कर रहा था कोशिश, पुलिस ने पकड़ा
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग ग्वालापट्टी से साल 2020 के 24 दिसंबर से लापता नौकरानी को बरामद कर लिया गया है। करीब तीन महीने तक उसका यौन शोषण करने के बाद जमुई में मुन्ना शुक्ला नाम का आरोपित युवक पीड़िता को बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता और आरोपित को पकड़ लिया है। बीते 20 मार्च को नौकरानी ने मुन्ना के फोन से मालकिन को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परसुडीह पुलिस को मुन्ना शुक्ला का मोबाइल नंबर मिला।

इसके बाद पुलिस ने जमुई पुलिस से संपर्क किया। फिर जमुई पुलिस ने मुन्ना के घर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से पीड़िता को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। परसुडीह पुलिस दोनों को जमशेदपुर लाने के लिए रविवार को जमुई के लिए रवाना हो गई है। सोमवार तक युवती और आरोपित जमशेदपुर पहुंच जाएंगे।
पीड़ित नौकरानी का फोन आने के बाद ग्वालापट्टी में विजय दुबे के घर किराये में रहने वाली सिमरन कौर के बयान के आधार पर मुन्ना के किलाफ अपहरण व यौन शोषण करने और तस्करी का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल सोमवार को युवती का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में धारा 164 का बयान दर्ज कराएगी। दर्ज मामले के मुताबिक सिमरन कौर के घर युवती 2020 अक्टूबर से 23 दिसंबर 2020 तक नौकरानी के तौर पर काम करती थी। लेकिन 24 दिसंबर को अचानक गायब हो गई।












Click it and Unblock the Notifications