Mahendra Singh Dhoni: अब सियासी पिच पर बैटिंग करेंगे धोनी? BJP नेताओं संग तस्वीरें वायरल
MS Dhoni join BJP? टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से भले ही दूर हों लेकिन ना तो वो लोगों के दिलों से दूर हैं और ना ही सोशल मीडिया से, उनकी वायरल तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन जाती हैं लेकिन इस बार जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसने लोगों को सोचने के लिए बहुत कुछ दे दिया है।

दरअसल वायरल तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं, जिसके बाद ये चर्चा गर्म हो गई है कि धोनी की राजनीति में एंट्री हो सकती हैं।
धोनी की मुलाकात बीजेपी नेताओं से रांची एयरपोर्ट पर हुई
आपको बता दें कि धोनी की मुलाकात बीजेपी नेताओं से रांची एयरपोर्ट पर हुई। जिन नेताओं से माही मिले उनके नाम हैं प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह और कांके विधायक समरी लाल।
धोनी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं, अटकलों का बाजार गर्म
बीजेपी के सूत्र तो कह रहे हैं कि ये मुलाकात बस एक संयोग थी तो वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि 'महेंद्र सिंह की धोनी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं,वो तो हमेशा ही अपने फैसलों से लोगों को सरप्राइज कर देते हैं, देखिएगा एक दिन अचानक से ही वो राजनीति ज्वाइन करने का एैलान कर देंगे।' हालांकि इन तस्वीरों पर धोनी और भाजपा नेताओं की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन अटकलों का बाजार काफी गर्म है।
धोनी देश का गौरव हैं- भाजपा
मालूम हो कि इससे पहले भी धोनी के राजनीति में आने के कयास लगते रहे हैं। भाजपा ही वो पहली पार्टी है, जिसने धोनी को राजनीति ज्वाइन करने का ऑफर किया था। कुछ वक्त पहले उसने कहा था कि 'धोनी देश का गौरव हैं, हमें खुशी होगी कि वो हमारे साथ रांची से जुड़ें लेकिन ये सबकुछ उनकी मर्जी पर निर्भर करेगा।'
बिहार के कई सियासी दलों ने भी जताई थी इच्छा
तो वहीं बिहार के कई सियासी दल भी इच्छा जता चुके हैं कि धोनी उनकी पार्टी ज्वाइन करें क्योंकि धोनी जब पैदा हुए थे तब बिहार और झारखंड एक ही था।
महेंद्र सिंह धोनी का बर्थप्लेस रांची
आपको बता दें कि देश को दो बार विश्वकप जिताने और क्रिकेट के हर फार्मेट में नंबर वन बनाने वाले हरदिल अजीज महेंद्र सिंह धोनी का बर्थप्लेस रांची है। रांची के राजकुमार के नाम से मशहूर धोनी का जन्म सन 7 जुलाई 1981 को यहीं हुआ था।
2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था
धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। फिलहाल वो अभी आईपीएल खेल रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो इस बार भी आईपीएल का हिस्सा होंगे, देखते हैं ये बात सही निकलती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications