Lok Shabha Election से पहले झारखंड में BJP को बड़ा झटका, 5 बार सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल

Ram Tahal Choudhary join Congress: लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड में बीजेपी को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है। 5 बार के सांसद रहे भाजपा के कद्दावर नेता रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। रामटहल चौधरी रांची से 5 बार सांसद रह चुके है।

दरअसल, पिछली बार 2019 के चुनाव में रामटहल चौधरी का टिकट कट गया था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय ताल ठोकी थी, हालांकि वो सफल नहीं हो पाए। ऐसे में इस बार चौधरी ने कांग्रेस का साथ देंगे का पूरा मन बना लिया है।

Ram Tahal Choudhary

रामटहल चौधरी का झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सदस्यता दिलाई।

मालूम हो कि भाजपा ने पिछली साल चौधरी का टिकट काटकर संजय सेठ को उम्मीदवार बनाया था, जो फिलहाल सीटिंग सांसद हैं और इस बार भी पार्टी ने उनको ही मौका दिया है।

इधर, कांग्रेस में पूर्व भाजपा नेता के शामिल होने के बाद झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि "उन्होंने यह नहीं कहा कि वह चुनाव लड़ना चाहते हैं, हालांकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का उल्लेख किया और वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित हैं।"

रांची से पांच बार के सांसद

सूत्रों के मिल रही खबरों के अनुसार राम टहल चौधरी ने किसी तरह की डिमांड नहीं रखी है। आपको बता दें कि रामटहल चौधरी 1991 से 2004 और इसके बाद 2014 से 2019 तक रांची लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद रहे हैं। एक राजनेता होने के साथ-साथ वो समाजसेवक और शिक्षाविद भी हैं।

13 सीटों पर बीजेपी, एक पर सहयोगी दल

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह जानकारी दी है कि पार्टी ने आजसू के साथ पुराने और स्वाभाविक गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में बीजेपी और एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी के उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+