लोहरदगाः बच्चों के साथ पत्नी चली गई पड़ोसी के घर सोने और सुबह लौटी तो पति की हो चुकी थी हत्या

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को ब्लॉक स्थित बगड़ू थाना क्षेत्र के बेटहट गिरजा टोली में धारदार हथियार से गला रेत कर एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला अपने तीन बच्चों और 12 साल की ननद को लेकर पड़ोस में सोने चली गई। युवक घर में अकेला था। सुबह के वक्त जब मृतक की बहन घर वापस लौटी तो देखा कि उसके भाई का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है।

lohardaga murder of husband after fight with wife

मृतक की पहचान बेटहट गिरजा टोली निवासी सोमरा उरांव के 35 वर्षीय बेटे राजेश उरांव के रूप में की गई। मृतक की पत्नी सरिता उरांव ने बताया कि मंगलवार की रात को उसका पति के साथ किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद सरिता अपने तीन बच्चे और ननद रूपा के साथ पड़ोस के एक घर में सोने चली गई।

सरिता के अनुसार, सुबह में ननद रूपा घर पहुंची तो राजेश का शव देखा। वहां से वो भागते हुए पड़ोस में पहुंची और घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी बगड़ू थाना पुलिस को मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।

भैंसों के धक्के से गिरकर युवक की मौत
वहीं चाईबासा जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कमारबेड़ा गांव के पास सड़क पार कर रहे भैंसों के झुंड के धक्के से बुधवार को बाइक से गिर कर एक महिला की मौत हो गई। महिला बिहार के बाढ़ की रहने वाली थी और अपने चाचा के साथ बैंक जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ और सिर में चोट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए चक्रधरपुर भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मृतका की पहचान रिम्सा शर्मा (38) के रूप में की गई। मृतका के चाचा राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि रिम्सा कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई हुई थी। बुधवार को वो बैंक संबंधी कार्य के लिए रिम्सा के साथ बाइक से चिरिया जा रहे थे। इसी दौरान कमारबेड़ा जंगल के पास अचानक भैंसों का झुंड दौड़ते हुए आया और उनकी बाइक को धक्का मार दिया। इससे रिम्सा अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+