झारखंडः लातेहार में जहरीली गैस के चलते पिता-पुत्र और भतीजे की मौत

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ ब्लॉक के बालू पंचायत के पाल्हि टोला में गुरुवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र और भतीजा शामिल है। घटना कुएं में फैली जहरीली गैस के चलते हुआ है। कुएं से पंप को बाहर निकालने के दौरान पहले बेटा कुएं में गिर गया। इसके बाद उसे निकालने के लिए लिए पिता कुएं में गए तो वो भी वहीं गिर गए। इसके बाद दोनों को बाहर निकालने के लिए कुएं में उतरे भतीजा भी जहरीली गैस के चपेट में आ गया।

latehar three people died due to poison gas

मृतकों में 45 वर्षीय सिमोन टोप्पो, 15 वर्षीय बेटा आशीष टोप्पो व 26 वर्षीय भतीजा अनूप टोप्पो शामिल है। चश्मदीदों के मुताबिक तीनों खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसके लिए विलियर्स पंप को 20 फीट गहरे कुएं में अंदर डाला गया था। हालांकि कुएं में पानी केवल 5 फीट ही था। सिंचाई के दौरान जब कुएं का पानी खत्म हो गया तो पंप को बाहर निकालने के लिए आशीष टोप्पो कुएं में उतरा।

इसी दौरान आशीष टोप्पो कुएं के नीचे ही बेहोश हो गया। इसके बाद जब सिमोन ने बेटे को कुएं में बेहोश देखा तो वह भी कुएं में उतर गए। पर जहरीली गैस के चपेट में आने से वह भी बेहोश हो गया। पिता-पुत्र को कुएं में बेहोश देख भतीजा दोनों को बाहर निकालने के लिए कुएं में उतरा तो वह भी बेहोश हो गया।

गांव वालों की नजर जब घटना पर पड़ी तो काफी संख्या में वहां लोग पहुंच गए। कुएं के तली में जहरीली गैस है। ऐसे में गांव वालों ने कुएं के आधे हिस्से तक लटक कर रस्सी के सहारे तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+