दिल्‍ली से रांची पहुंचे केशव महतो व रामेश्वर उरांव, बोले- 30 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी कांग्रेस

झारखंड विधानभा चुनाव 2024 में सियासत गरमाई हुई है। झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव मंगलवार को दिल्ली से रांची पहुंचे। रामेश्वर उराव एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का रांची एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्‍वागत किया।

रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कहा कि हमारे इंडिया गठबंधन में सब ठीक चल रहा है। किसी तरह का कोई सियासी मतभेद नहीं है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सभी मौजूदा विधायकों को कांग्रेस की टिकट मिलेगी।

Rameshwar Oraon and Keshav Mahato Kamlesh

वहीं, लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उराव ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए काम किए हैं। पार्टी के लिए काम किए हैं। इसलिए सभी सिटिंग विधायकों को टिकट दी गई है। कांग्रेस की राजनीति की यही खासियत है कि नेतृत्व एक बार जो फैसला लेता है, तो सब उसके साथ हो जाते हैं। दल-बदल पर कहा कि सब जहाज के पंछी हैं, पर लौट कर फिर जहाज में ही आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+